चेन्नई : एक टायर फट जाने के कारण सिंगापुर से चेन्नई आ रहे इंडियन विमान की यहाँ हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में 132 यात्री थे।
मीनाम्बक्कम हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित उतारा गया। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों ने बताया कि लैंडिंग के कुछ ही देर पहले विमान के पायलट को पता लगा कि एक टायर फट गया है। उन्होंने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी।
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की पूरी तैयारी की गई। बाद में विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।



<< पिछला अगला >>