नई दिल्ली: जापानी आटो कंपनी सुजुकी मोटर कार्प भारत केन्द्रित अनुसंधान एवं विकास केन्द्र स्थापित करने में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह केन्द्र 700 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा।
आर एंड डी केन्द्र के लिए रोहतक (हरियाणा) में भूमि का हस्तांतरण 21 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा द्वारा कंपनी को किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी आर एंड डी केन्द्र में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रही है, जो सुजुकी मोटर द्वारा जापान से बाहर सबसे बड़ा आर एंड डी केन्द्र होगा।



<< पिछला अगला >>