नई दिल्ली: मंगलवार को झारखंड के पूर्व गवर्नर व असम के वर्तमान राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने इस बात को सिरे खारिज किया था कि उन्हें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस्तीफा देने को कहा है। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि रजी कभी भी अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। उन्हें इस्तीफा देने को आदेंश माननीय प्रधानमंत्री जी ने दिया है उन्हे यह आदेश झारखंड में गवर्नर के पद पर रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप के लिए दिया गया है।
हालांकि श्री रजी से इससे इनकार किया है। श्री रजी 27 जुलाई को असम के राज्यपाल का पद ग्रहण करने के बाद सात अगस्त से अवकाश पर हैं। वह चिकित्सा कारणों से दिल्ली में हैं. गुवाहाटी से राजभवन के सूत्रों ने बताया कि झारखंड में उनके ओएसडी रहे अविनाश कुमार और निजी सचिव राजेश ठाकुर के ठिकानों पर हुई सीबीआइ छापामारी के कारण श्री रजी पद छोड़ सकते हैं।
फिलहाल गृह मंत्रालय से इस बारे में उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। प्रधानमंत्री से मिले सूत्रों ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री से बातचीत की। श्री गोगोई मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने नयी दिल्ली गये हैं। मुख्यमंत्री के सूत्रों ने बताया कि श्री गोगोई ने भी प्रधानमंत्री से साफ़ कह दिया है कि वह श्री रजी के रहते काम नहीं कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बीच उभरे राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए यही लगता है कि श्री रजी किसी भी समय इस्तीफ़ा दे सकते हैं। श्री रजी असम के राज्यपाल के रूप में सिर्फ़ एक ही सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।



<< पिछला अगला >>