नई दिल्ली: दुनिया की सबसे सस्ती कहे जाने वाली नैनो कार का सपना देखने वाले लोंगो के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल देश की सबसे बडी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स जुलाई 2010 तक 60 हजार नैनो कार की डिलीवरी करेगी। इतना ही नहीं 2010 के अंत तक डिलीवरी की संख्या क लाख तक पहुंचाने की घोषणा भी की गई है।
तब तक इसका गुजरात में साणंद का कारखाना भी शुरू हो जाएगा टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने 2008-09 की सालाना रपट में कहा है कि सिंगुर संयंत्र का 95 प्रतिशत काम उस समय तक पूरा हो चुका था, जब कंपनी को तृणमूल कांग्रेस के विरोघ के कारण इसे गुजरात के साणाद ले जाने का फैसला करना पडा।
उन्होंने कहा कि साणंद के नए संयंत्र के चालू वित्त वर्ष के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इस संयंत्र की शुरूआती क्षमता 2.5 लाख इकाई सालाना की होगी। टाटा के रपट ने शेयरघारकों को संबोघित करते हुए कहा कि इस बीच अन्य संयंत्रों में नैनो का उत्पादन किया जाएगा, जिससे अगले 12 माह के दौरान 50 से 60 हजार नैनो की डिलीवरी ग्राहकों को की जा सके। फिलहाल नैनो का निर्माण कंपनी के पंतनगर कारखाने में किया जा रहा है।



<< पिछला अगला >>