चंडीगढ़: पंजाब में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया जिसमें मतदाता अन्य उम्मीदवारों के साथ ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के भी भाग्य का फैसला करेंगे।
पंजाब की जिन तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है उनमें जलालाबाद, काहनुवान और बानुर शामिल हैं।
तीन सीटों पर कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तीनों सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल तथा विपक्षी कांग्रेस के बीच है।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर जिले की जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पिछले महीने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था क्योंकि वह इस पद पर नामांकित होने के छह महीने के भीतर विधानसभा में प्रवेश करने में सफल नहीं हो पाए थे।



<< पिछला अगला >>