संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अफगानिस्तान में पिछले साल की तुलना में इस साल के पहले छह माह में नागरिकों के मारे जाने की दर में रिकॉर्ड 24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
अफगानिस्तान में सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों के हताहतों के बारे में छमाही रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में संघर्ष में जबर्दस्त तेजी आई है। रिपोर्ट यूएन असिसटेंस मिशन इन अफगानिस्तान (यूएनएएमए) की मानवाधिकार इकाई ने तैयार की। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में 1013 नागरिक मारे गए। 2008 की पहली छमाही की तुलना में यह बढोत्तरी 24 प्रतिशत है।
इस साल जनवरी से जून तक 59 प्रतिशत के लिए सरकार विरोधी तत्व जबकि 30.5 प्रतिशत के लिए सरकार समर्थक बल जिम्मेदार है। रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश मौतें हवाई हमलों के कारण हुई। हवाई हमले से करीब 200 लोग मारे गए। सरकार विरोधी तत्वों द्वारा किये गये विस्फोटों और आत्मघाती हमलों में मरने वालों की संख्या करीब 400 है।



<< पिछला अगला >>