लंदन: महिलाओं के शरीर का कौन सा हिस्सा पुरुषों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है इस पर लोगों के मतों में काफी भिन्नता है। बहुत से लोगों को महिलाओं का सुन्दर चेहरा आकर्षित करता है, तो ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो महिलाओं के ब्रेस्ट निहारने में सबसे ज्यदा समय लगाते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें स्त्रियों की लम्बी टांगे और हिप्स पसंद आते हैं।
अब वैज्ञानिकों ने इस आकषर्ण के बारे में कुछ खुलासा किया है। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया की ज्यादातर पुरुष महिलाओं के ब्रेस्ट से आकर्षित होते हैं, इसके बाद चेहरे और शरीर के दूसरे अंगों का स्थान आता है। शोध के अनुसार 47 फीसदी पुरुषों की नजर सबसे पहले महिलाओं के ब्रेस्ट पर टिकता है, वहीं 20 फीसदी लोग चेहरे को देखने में समय देते हैं और बाकी बचे करीब एक तिहाई लोग शरीर के अन्य हिस्सों की ओर आकर्षित होते हैं।
कैसे किया शोध-
न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए एक ही महिला के छह चित्रों को लोगों को दिखाया। इन चित्रों में उस महिला के अलग-अलग अंगों को फोकस किया गया था। वैज्ञानिकों ने चित्र देखते समय पुरुषों के चेहरे पर आनेवाले भावों का अध्ययन किया और इस बात का विशेष ध्यान रखा कि उनकी नजरें शरीर के किस भाग पर ज्यादा देर तक टिक रही हैं।



<< पिछला अगला >>