• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
कार्तिक और रोहित पर टिकीं एनएसडब्‍ल्‍यू की निगाहें
कार्तिक और रोहित पर टिकीं एनएसडब्‍ल्‍यू की निगाहें

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की टीम ने घरेलू ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के लिए भारत के दो खिलाड़ियों-रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक को अपने साथ जोड़ने की इच्छा जाहिर की है। न्यू साउथ वेल्स की टीम चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स प्रबंधन ने रोहित और कार्तिक के अलावा वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी केविन पोलार्ड में भी रुचि दिखाई है। पोलार्ड चैम्पियंस लीग में खेल रही त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम के सदस्य हैं।

क्लब का मानना है कि रोहित और कार्तिक ट्वेंटी-20 के माहिर खिलाड़ी बन चुके हैं जबकि पोलार्ड ने चैम्पियंस लीग में अपने प्रदर्शन के दम पर उसे प्रभावित किया है। क्लब ने चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पांच लाख डॉलर का पुरस्कार जीत लिया है। अब उसकी निगाह खिताब जीतकर 25 लाख डॉलर हासिल करने पर है।

पोलार्ड ने न्यू साउथ वेल्स के साथ खेले गए चैम्पियंस लीग मुकाबले में 18 गेंदों पर 54 रनों की बेशकीमती पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम पर त्रिनिदाद ने न्यू साउथ वेल्स को हराया था। पोलार्ड ने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए थे। पोलार्ड ने 16 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे, जो चैम्पियंस लीग का सबसे तेज अर्धशतक है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.