कनाड़ा ने भारतीय दूतावास पर हुए हमले की निंदा की
टोरंटो: गुरुवार को काबुल में भारतीय दूतावास के निकट हमला हुआ था। कनाडा ने इस आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में 17 लोग मारे
गए थे।
कनाडा के विदेश मंत्री लॉरेंस कैनन ने एक बयान में कहा, "भारतीय दूतावास के निकट हुए हमले की कनाडा कड़ी निंदा करता है। सभी कनाडावासियों की ओर से मैं इस हमले में मारे गए और घायलों के परिजनों के प्रति संवदेना प्रकट करता हूं।"
इस हमले में लगभग 80 लोग घायल भी हुए थे। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में कनाडा के 2,500 से अधिक सैनिक तैनात हैं।




<< पिछला अगला >>