Sunday March 14,2010 | Last Updated 09:01 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
घुमावदार ट्रैक से गुजरेगी गुड़गांव में मेट्रो
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 07-Feb-2010 04:08:06 द्वारा: शिखा Font Size:
 घुमावदार ट्रैक से गुजरेगी गुड़गांव में मेट्रो

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो गुड़गांव में घुमावदार ट्रैक से होकर गुजरेगी। इंजीनियरों को इस घुमावदार ट्रैक के निर्माण में सामान्य से दोगुना समय लगा।

रविवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली मेट्रो का यह घुमावदार ब्रॉड गेज गुडगांव के इफ्को चौक के पास बनाया गया है, जिसका दायरा 282.05 मीटर का है। यह दिल्ली के एम.जी. रोड से गुड़गांव के रास्ते में खंभा संख्या 125 से 137 के बीच स्थित है।

प्रवक्ता के अनुसार, ऊपर चलने वाली मेट्रो में घुमाव का यह बहुत संकरा दायरा है, आमतौर पर यह 300 मीटर से ज्यादा होता है।

मेट्रो का यह घुमावदार ट्रैक गुड़गांव की ऊंची इमारतों को देखते हुए बनाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि गुड़गांव खंड के निर्माण कार्य में तीन लांचर प्रयोग किए गए, जिन्हें सामान्य से दोगुना वक्त लगा। निर्माण कार्य बहुत सावधानी से किया गया ताकि भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी दुर्घटना की संभावना न रहे, इसलिए रफ्तार धीमी रही।

सात किलोमीटर लंबा गुड़गांव खंड दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय-गुड़गांव कॉरिडोर का हिस्सा है।

आम नागरिक इस साल जून से इस मार्ग पर सफर कर सकेंगे। राजधानी के उत्तरी, दक्षिणी इलाकों से होते हुए गुड़गांव पहुंचने वाले इस मार्ग की लंबाई 45 किलोमीटर है, जिसे 90 मिनट में तय किया जा सकेगा।

डीएमआरसी की योजना है कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले इस मार्ग पर करीब 60 ट्रेनों का संचालन हो जाए ताकि लोगों को हर तीन मिनट पर ट्रेन मिल सके।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • केरल सरकार 75 लाख घरों में देगी सीएफएल बल्ब
  • 'सेक्स रैकेट' भीमानंद के खिलाफ मकोका के पर्याप्त सबूत: दिल्ली पुलिस
  • विस्‍फोट से दहला अफगानिस्तान, छह की मौत
  • मप्र: खसरे का टीका लगने के बाद तीन बच्चों की मौत
  • कोरियाई किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
  • कोरियाई किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
  • बॉलीवुड सितारों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर किया आईपीएल टीमों का समर्थन
  • लाहौर विस्फोट में हमारा हाथ नहीं: भारत
  • आईपीएल: पुनीत राजकुमार बने रॉयल चैलेंजर्स के अंबेस्डर
  • आईपीएल : डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन को 5 विकेट से हराया
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    विकास: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.