Mobile Site: m.mynews.in    • क्‍या है नागरिक संवाददाता ?   • नागरिक संवाददाता बनने के लिए    • ट्यूटोरियल   साइन अप करें !   लॉगिन करें!  
Saturday May 19,2012 | Last Updated 02:14 AM
Log In Sign Up Community Help
  • Article
  • Comments

उच्च शिक्षा सर्वेक्षण : प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी आधारभूत संरचना की कमी

राघव, 04-Feb-2012 10:05:53 AM
Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
Keywords: आधारभूत संरचना, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्च शिक्षा सर्वेक्षण, *Tech-Driven, Multi-Career-Centric Curriculum Needed To Develop 21st Century Knowledge Economy, Say Experts at One Globe 2012 आधारभूत संरचना | मानव संसाधन विकास मंत्रालय | उच्च शिक्षा सर्वेक्षण | *Tech-Driven | Multi-Career-Centric Curriculum Needed To Develop 21st Century Knowledge Economy | Say Experts at One Globe 2012 |
उच्च शिक्षा सर्वेक्षण : प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी आधारभूत संरचना की कमी
उच्च शिक्षा सर्वेक्षण : प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी आधारभूत संरचना की कमी

नई दिल्ली। देश के कई प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों को आधारभूत संरचना की कमी का सामना करना पड़ा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की उच्च शिक्षा सर्वेक्षण प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह बात सामने आई है कि अनेक प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थाओं में जाति आधारित, अशक्त वर्ग और अल्पसंख्यकों से संबंधित आंकड़े नहीं तैयार किए जा रहे हैं। इसमें बताया गया कि अनेक निजी संस्थानों का संचालन ट्रस्ट के माध्यम से हो रहा है और यहां खर्च का कोई रिकार्ड नहीं रखा जाता है, क्योंकि इन आंकड़ों का ब्यौरा ट्रस्ट के पास होता है।

वहीं, एक गैर सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार, देश में उच्च शिक्षा का सकल नामांकन दर 12.4 प्रतिशत से बढ़कर 17.1 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली और उत्तराखंड इस लक्ष्य को पार कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में उच्च शिक्षा सकल नामांकन दर 47.9 प्रतिशत है, जबकि उत्तराखंड का 36 प्रतिशत। 11 राज्य ऐसे हैं जहां सकल नामांकन दर 20 प्रतिशत से अधिक है।

दूसरी ओर, मंत्रलय की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि कई संस्थानों के हास्टल में क्षमता से अधिक छात्र रह रहे हैं। उदाहरण के तौर पर बीएचयू के हास्टलों की कुल क्षमता 7,090 छात्रों की है, जबकि उसमें 12,957 छात्र रह रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के हास्टलों की क्षमता 1,854 की है, लेकिल उनमें 1,922 छात्र रहे रहे हैं। पंजाब विश्वविद्यालय के 3,571 छात्रों की क्षमता वाले हास्टलों में 5,869 छात्र रह रहे हैं।

You may also like:-
Discussion Board
POST YOUR COMMENT:


Note: Please use respectful language to avoid deletion of your comment.
No comments posted yet. Be the first one to start discussion.

 
आज की बड़ी खबरें
Advertisement