कराची। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता सलाहुद्दीन अहमद ने अपनी आत्मकथा में सुनील गावस्कर और भागवत चंद्रशेखर को अपने युग का क्रमश: सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज करार दिया है।
सलाहुद्दीन ने अपनी किताब में लिखा है, ‘‘मैं गावस्कर को सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज मानता हूं क्योंकि उनकी तकनीक में कोई खामी नहीं थी। सलाहुद्दीन की आत्मकथा ‘सल्लू माई स्टोरी’ यहां रंगारंग समारोह में रिलीज हुई। इस पूर्व खिलाड़ी ने अपनी किताब में चंद्रशेखर की भी तारीफ करते हुए कहा कि यह लेग स्पिनर अपने समय का जानदार खिलाड़ी था, जिसने भारत को कई यादगार जीत दिलाई।
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए सलाहुद्दीन ने कहा कि अन्य देशों के खिलाड़ियों को इसे सम्मान समझना चाहिए अगर उन्हें ‘आस्ट्रेलिया या इंग्लैंड के तेंदुलकर’ के नाम से पुकारा जाए।

