• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
... तो मैं चीन से माफी मांग लूंगा: दलाई लामा
Bookmark and Share

Posted On: 31-Oct-2009 09:25:21 PM Source: सुरेंद्र वर्मा Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
... तो मैं चीन से माफी मांग लूंगा: दलाई लामा

धर्मशाला: तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि तिब्बतियों की दुर्दशा के बारे में जानना हो तो चीन का दौरा कीजिए। उन्‍होंने कहा कि अगर तिब्बतियों के बारे में चीन की बातें सही हुईं तो वे माफी मांग लेंगे।

तिब्बत की निर्वासित सरकार की वेबसाइट पर जारी एक खबर के अनुसार दलाई लामा ने जापान में संवाददाताओं से आग्रह किया कि वे चीन और तिब्‍बत जाकर वास्‍तविक वस्‍तुस्थिति की जांच करें। उन्‍होंने कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पुरजोर आग्रह करता हूं, खासतौर से मीडिया से कि चीन और तिब्बत में जाइए और स्थिति की सच्चाई की जांच कीजिए।"

दलाई लामा शिकोकू बुद्धिस्ट एसोसिएशन और ओकिनावा महाबोधि एसोसिएशन के निमंत्रण पर शुक्रवार से जापान की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं।

दलाई लामा ने फॉरेन करेस्पांडेंट्स क्लब ऑफ जापान में संवाददाताओं से कहा, "वहां जाने के बाद यदि आप पाते हैं कि चीन सरकार तिब्बतियों के बारे में जो कह रही है, वह सही है तो मैं अपनी सारी गतिविधियां बंद कर दूंगा और उनसे माफी मांग लूंगा।"

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.