Monday March 15,2010 | Last Updated 04:30 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
'रण' को प्ररेणादायक मान रहे हैं नेपाल के माओवादी
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 09-Feb-2010 12:52:52 द्वारा: सुदेशना सरकार Font Size:
'रण' को प्ररेणादायक मान रहे हैं नेपाल के माओवादी

काठमांडू: बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'शोले' पर बनी फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की रीमेक 'आग' फिल्म पर दो साल पहले नेपाल में सेंसर की कैंची चली थी लेकिन वर्मा की नई फिल्म 'रण' को यहां अलग तरह की लोकप्रियता मिल रही है। माओवादी नेता इस फिल्म को प्रेरणादायक मान रहे हैं।

नेपाल के पूर्व माओवादी छापमारों ने अपने 10 साल के 'पीपुल्स वार' के दौरान हिन्दी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब यही छापामार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'रण' देख रहे हैं। बच्चन ने फिल्म में मीडिया के एक ऐसे किरदार की भूमिका की है जो चतुर राजनेताओं से जूझता है।

दैनिक समाचार पत्र कांतिपुर के मुताबिक पूर्व माओवादी वित्त मंत्री बाबूराम भट्टाराय और उनकी पत्नी व पूर्व पर्यटन मंत्री हिसिला यामी ने काठमांडू के गोपी कृष्ण मल्टीप्लेक्स में एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान यह फिल्म देखी।

ऐसे समय में जब नेपाल के राजनेता एक नया संविधान बनाने में व्यस्त हैं तब माओवादी नेताओं ने खबरों और राजनीति के ताने-बाने में बुनी इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा व्यक्त की। खबरें और राजनीति माओवादी आंदोलन के दो प्रमुख तत्व हैं।

फिल्म शुरू होने के साथ कई माओवादी नेताओं ने मल्टीप्लेक्स में प्रवेश शुरू किया। इनमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कमांडर नंदकिशोर पुन पसांग और चंद्रप्रकाश खनाल बलदेव व माओवादी सांसद तोप बहादुर रायामाझी और नेत्र बिक्रम चंद शामिल थे।

फिल्म देखने के बाद बाहर निकले भट्टाराय ने कहा, "इस तरह की फिल्में हम राजनेताओं के लिए एक प्रेरणा हैं।" उन्होंने कहा कि यह फिल्म संदेश देती है कि राजनेताओं के ऊंचे पदों पर पहुंचने के लिए उनमें योग्यता होना जरूरी है।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • मधुमेह को रोकने की दवाई लांच करेगी रैनबैक्सी
  • विश्व की सबसे मोटी महिला बनने की चाह
  • एंटनी ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया
  • सुष्मिता को लाइफ पार्टनर की तलाश
  • जयपुर: यौन शोषण के आरोप में योग शिक्षक गिरफ्तार
  • असम: घाटे का बजट, गरीबों के लिए रियायतें
  • अनुशासनहीनता रोकने के लिए सख्ती जरूर: बट्ट
  • भारत और चीन के साथ रिश्तों में संतुलन बनाएं हसीना: विशेषज्ञ
  • ब्राजील की सबसे पुरानी जेल सरकारी आवास में तब्दील
  • इराक: कार में बम विस्फोट, सात की मौत
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    विविध: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
    समाज की सच्चाई से रू-ब-रू कराएगी 'लव सेक्स और धोखा': दिबाकर
    द्वारा: नेहा
    नई दिल्ली:  'खोसला का घोसला' और 'ओय लकी! लकी ओय!' जैसी फिल्मों के लिए प्रशंसा पा चुके निर्देशक दिबाकर बनर्जी क.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.