मुंबई: आईपीएल विवाद को लेकर अभिनेता शाहरुख खान से बौखलाए शिवसैनिकों ने मंगलवार को मुंबई के सिनेमाघरों में जमकर तोड़फोड़ की और फिल्म के पोस्टर फाड़े। शिवसैनिक सडकों पर उतर आए और शाहरुख व उनकी अगामी फिल्म 'माय नेम इज खान' के विरोध में जमकर नारे बाजी की। इस दौरान पुलिस ने 35 से ज्यादा शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया।
शिचसैना के कार्यकर्ता घाटकोपर में स्थित 'श्रेया', मुलुंद में 'महुल' और कंजुनमार्ग में जाकर फिल्म के पोस्टर फाड़े। सिनेमाघरों के फर्नीचर को भी नुकसान पहूंचाया।
शिवसैनिकों के इस काम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मुंबई के पुलिस कमिश्नर के दावे पहले ही तार-तार होते दिख रहे हैं।
ज्ञात हो कि डायरेक्टर करण जोहर अपनी अगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' की आर्थिक राजधानी मुंबई में सुरक्षित रिलीज के लिए मुंबई के पुलिस कमिश्नर डी शिवानंदन से मिले थे।
ज्ञात हो कि आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडि़यों को खिलाने के अभिनेता शाहरुख के बयान के बाद शिवसेना ने मुंबई में 'माय नेम इज खान' को रिलीज ना करने की धमकी दी थी।
कमिश्नर से मुलाकात के बाद करण ने कहा, 'हमे पूरा भरोसा दिला गया है कि हमें मुंबई पुलिस की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। हमें व्यक्तिगत रूप से यह भी कहा गया है कि सब कुछ ठीक होगा। रिलीज के बाद सभी सिनेमाघरों में पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।'
जोहर ने कहा, ' शहर के सिनेमाघरों में फिल्म की बूकिंग शुरु है और फिल्म अपने तय समय 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी। हम पुलिस से मिले आश्वासन के बाद बेहद खुशी हो रही है।'
करन के अलावा मल्टीप्लेक्स संगठन के मालिक और डिस्ट्रीब्यूटर्स भी कमिश्नर से मिले।
वेक अप सिड में बांबे शब्द के इस्तेमाल पर राज ठाकरे से माफी मांगने वाले करण जौहर से जब ये पूछा गया कि क्या वे इस बार बाल ठाकरे से माफी मांगेंगे तो उनका जवाब था कि मुझे सिर्फ फिल्म के बारे में बात करनी है।
ज्ञात हो कि सूपरस्टार शाहरुख ने आईपीएल-2010 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाडियों को खिलाने की बात कही थी, जिस पर शिवसेना भड़क गई थी। इसलिए शिवसेना ने शाहरुख की फिल्म 'माय नेम इज खान' का मुंबई में बहिस्कार करने की बात कही थी। इतना ही नहीं शिवसेना ने शाहरुख के पोस्टर भी जलाए।
शिवसेना ने धमकी दी थी कि वो मुंबई के किसी भी सिनेमाघर में इस फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने देंगे।
ज्ञात हो कि फिल्म 12 फरवरी को दुनियाभर में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा काजोल भी है।



न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका
भारत
अर्जेटीना
दक्षिण कोरिया
स्पेन

<< पिछला अगला >>