• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
'माई नेम इज खान' के विरोध में शिवसैनिकों ने की सिनेमाघरों में तोड़फोड़
Bookmark and Share

Posted On: 09-Feb-2010 12:36:46 PM By: उसमान खान Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
करण ने 'माय नेम इज खान' के लिए मांगी सुरक्षा
करण ने 'माय नेम इज खान' के लिए मांगी सुरक्षा

मुंबई: आईपीएल विवाद को लेकर अभिनेता शाहरुख खान से बौखलाए शिवसैनिकों ने मंगलवार को मुंबई के सिनेमाघरों में जमकर तोड़फोड़ की और फिल्‍म के पोस्‍टर फाड़े।  शिवसैनिक सडकों पर उतर आए और शाहरुख व उनकी अगामी फिल्‍म 'माय नेम इज खान' के विरोध में जमकर नारे बाजी की। इस दौरान पुलिस ने 35 से ज्‍यादा शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया।  
 
शिचसैना के कार्यकर्ता घाटकोपर में स्थित 'श्रेया', मुलुंद में 'महुल' और कंजुनमार्ग में जाकर फिल्‍म के पोस्‍टर फाड़े। सिनेमाघरों के फर्नीचर को भी नुकसान पहूंचाया।

शिवसैनिकों के इस काम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मुंबई के पुलिस कमिश्नर के दावे पहले ही तार-तार होते दिख रहे हैं।

ज्ञात हो कि डायरेक्‍टर करण जोहर अपनी अगामी फिल्‍म 'माई नेम इज खान' की आर्थिक राजधानी मुंबई में सुरक्षित रिलीज के लिए मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर डी शिवानंदन से मिले थे।

ज्ञात हो कि आईपीएल में पाकिस्‍तानी खिलाडि़यों को खिलाने के अभिनेता शाहरुख के बयान के बाद शिवसेना ने मुंबई में 'माय नेम इज खान' को रिलीज ना करने की धम‍की दी थी।
 
कमिश्‍नर से मुलाकात के बाद करण ने क‍हा, 'हमे पूरा भरोसा दिला गया है कि हमें मुंबई पुलिस की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। हमें व्‍यक्तिगत रूप से यह भी कहा गया है कि सब कुछ ठीक होगा। रिलीज के बाद सभी सिनेमाघरों में पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।'

जोहर ने कहा, ' शहर के सिनेमाघरों में फिल्‍म की बूकिंग शुरु है और फिल्‍म अपने तय समय 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी। हम पुलिस से मिले आश्‍वासन के बाद बेहद खुशी हो रही है।'

करन के अलावा मल्‍टीप्‍लेक्‍स संगठन के मालिक और डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स भी कमिश्‍नर से मिले।

वेक अप सिड में बांबे शब्द के इस्तेमाल पर राज ठाकरे से माफी मांगने वाले करण जौहर से जब ये पूछा गया कि क्या वे इस बार बाल ठाकरे से माफी मांगेंगे तो उनका जवाब था कि मुझे सिर्फ फिल्म के बारे में बात करनी है।

ज्ञात हो कि सूपरस्‍टार शाहरुख ने आईपीएल-2010 में पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम के खिलाडियों को खिलाने की बात कही थी, जिस पर शिवसेना भड़क गई थी। इसलिए शिवसेना ने शाहरुख की फिल्‍म 'माय नेम इज खान' का मुंबई में बहिस्‍कार करने की बात कही थी। इतना ही नहीं शिवसेना ने शाहरुख के पोस्‍टर भी जलाए।

शिवसेना ने धमकी दी  थी कि वो मुंबई के किसी भी सिनेमाघर में इस फिल्‍म को प्रदर्शित नहीं होने देंगे।

ज्ञात हो कि फिल्‍म 12 फरवरी को दुनियाभर में प्रदर्शित हो र‍ही है।  फिल्‍म में शाहरुख के अलावा काजोल भी है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
  देखें 1-1 of 1 टिप्‍पणी
   Raghupati ने कहा 09-Feb-2010 17:47:52
Bal Thakrey ki budhape main budhi satiya gayi hai. Shiv sena chahti ki usko 1-2 crore mil jaye, Akhir MNIK kamai ke sare record jo todne wali hai. Bal Thakrey or togadiya jaise logo ki wajah se hi aaj hindu dharam ki awnati ho rahi hai. In logo ko koi kanoon saja kiyu nahi deta hai
[Reply]    [Report Abuse]    [Forward]   

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.