• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
हरियाणा विस चुनाव: तैयारियां पूरी, मतदान कल
हरियाणा विस चुनाव: तैयारियां पूरी, मतदान कल

चण्डीगढ़: हरियाणा में मंगलवार को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सज्जन सिंह ने कहा कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मंगलवार को रहे चुनाव में मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए लगभग 70,000 सरकारी कर्मचारी और लगभग 65,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

राज्य में 1.3 करोड़ से अधिक मतदाता मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में हैं, जहां 231,000 से अधिक मतदाता हैं।

राज्य के सभी 13,524 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग किया जाएगा। मतगणना 22 अक्टूबर को होगी।

जिन सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं, उसमें प्रमुख नाम गढ़ी सांपला किलोई (रोहतक जिला) का है। यहां से मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उंचा कलां (जींद)से इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के उम्मीदवार ओम प्रकाश चौटाला मैदान में हैं।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.