• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
हरियाणा: हुड्डा सरकार ने सदन में विश्वास मत हासिल किया
Bookmark and Share

Posted On: 28-Oct-2009 07:01:37 PM By: अंकुर मेहता Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
आखिरकार हुड्डा सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया

विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली हरियाणा की चार दिन पुरानी कांग्रेस सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।

विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 47 मत हासिल हुए। कांग्रेस के 40 में से 39 विधायकों ने मतदान में भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह चत्था ने विधानसभा में सरकार के विश्वास मत हासिल किए जाने की घोषणा की। सदन में विश्वास प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने खुद पेश किया।

कांग्रेस विधायकों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक तथा सात निर्दलीय विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट दिया।

इनेलो नेता ओमप्रकाश चौटाला ने हुड्डा सरकार पर विश्वास मत हासिल करने में जल्दबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्वास मत पर बहस के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। चौटाला ने हुड्डा सरकार को एक अल्पमत सरकार बताया।

इस पर कांग्रेसी सदस्यों ने विपक्ष को चुनौती दी कि वह सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या की गिनती करा सकता है।

ज्ञात हो कि इनेलो के सदन में 31 विधायक हैं।

यद्यपि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस को विश्वास मत हासिल करने के लिए मात्र 42 विधायकों के समर्थन की ही जरूरत थी, क्योंकि हरियाणा जनहित कांग्रेस ने अपने छह विधायकों के साथ विश्वास मत में हिस्सा न लेने का फैसला किया।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.