पुणे: स्वाइन फ्लू रूपी कहर बढ़ता ही जा रहा है, इस जानलेवा बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है। आज स्वाइन फ्लू से होने वाली यह चौथी मौत है। स्वाइन फ्लू से 17 वीं मौत 48 साल के गौतम शैलार की हुई।
शैलार शहर के ससून हॉस्पिटल में भर्ती थे। एच1एन1 वायरस के लक्षण के बाद शैलार को बुधवार को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
पिछले बाहर घंटे में चार मौत
इस महामारी से देश में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। देश में 17 वीं मौत भी पुणे में ही हुई है, इसके साथ ही पुणे में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।
दिल्ली के खाद्य व आपूर्ति मंत्री के बेटे भी चपेट में
दिल्ली सरकार के चर्चित मंत्री हारून यूसुफ के दो बेटों को स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। हारून के जिन दो बेटों को स्वाइन फ्लू हुआ, वे संस्कृति स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों बेटों के नमूनों को जब जांच के लिए लैब भेजा गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हारून दिल्ली सरकार में खाद्य व आपूर्ति मंत्री हैं।




<< पिछला अगला >>