लंदन: केंब्रिज युनिवर्सिटी में निवास कर रही छात्राओं को सेक्स के दौरान कम शोर करने की सलाह दी गई है। पिछले एक महीने में 30 लोगों द्वारा की गई शिकायत के बाद छात्रसंघ की अध्यक्ष लिजी कोल ने एक ई-मेल के जरिए न्यूनहैम फीमेल कॉलेज की 400 छात्राओं को यह फरमान जारी किया।
मेल में कहा गया है कि यहां कि दीवारें पतली हैं इसलिए किसी भी गतिविधि के दौरान थोड़ी अक्लमंदी से काम लें विशेषकर देर रात के बाद। मेल मिलने से कई छात्राएं शर्मिदा हैं। एक बीस वर्षीय छात्रा ने कहा कि यह सोचकर मुझे शर्म आ रही है कि लोगों को हमारी आवाजें सुनाई देती हैं।
एक अन्य छात्रा ने भी स्वीकार किया कि मेल पढ़ने के बाद वह घबरा गई थी और उसे लगा कि यह मेल विशष रूप से उसे भेजा गया है। यहां पर मिले एक छात्र ने कहा कि शराब पीने के बाद यहां रुकना एक बुरे सपने की तरह है कई बार यहां की दीवारों को तोड़ने का मन करता है। मेल में तेज म्यूजिक नहीं सुनने की सलाह भी दी गई है।




<< पिछला अगला >>