• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
सुरक्षा का जयजा लेने काबुल जाएंगी विदेश सचिव
सुरक्षा का जयजा लेने काबुल जाएंगी विदेश सचिव

नई दिल्‍ली: गुरुवार को काबुल में भारतीय दूतावास के पास हुए आत्‍मघाती हमले के बाद आज विदेश सचिव निरुपमा राव काबुल दौरे पर रवाना होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक वह दूतावास के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगी और दूतावास के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय दूतावास के पास हुए आत्मघाती हमले में 17 लोग मारे गए थे। इस हमले में तीन आईटीबीपी जवान घायल हुए थे।

इस हमले के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई सहित विश्व के कई देशों ने हमले की घोर निंदा की थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भी शुक्रवार को इस हमले की निंदा की।

बान के प्रवक्ता मिशेल मोन्टास ने संवाददाताओं से कहा कि महासचिव ने काबुल में हुए संवेदनाहीन हमले की कड़ी निंदा की है। मोन्टास ने कहा महासचिव ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

विश्व संस्था के विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान केली ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस हमले की निंदा करता है जिसमें कई बेकसूर नागरिक मारे गए और कई घायल हुए हैं। यूरोपीय संघ ने भी हमले की निंदा की है। यह हमला ऐसे समय पर किया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अफगानिस्तान जाने पर विचार कर रहे हैं।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.