नई दिल्ली: अब लगता है सलमान खान फिल्म वांटेड के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क जाने के बजाए मुंबई में ही फिल्म प्रमोशन का मन बना लिया है। "दस का दम" में धमाल मचाने वाले सल्लू मियां यानी सलमान खान भी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वॉन्टेड के प्रमोशन में जुटे हैं।
जब बात फिल्म के प्रमोशन की हो तो सब कुछ करना जायज है। अनाज से भरा ट्रक लेकर सलमान पहुंच गए मुंबई के डोंगरी बाल सुधार गृह में। इतने भ्ार से सलमान कहां मानने बाले थे, बात आई ट्रक से अनाज उतारने की तो सलमान खुद लगे अपनी पीठ पर बोरियां लादने और अनाज से भरी बोरियां बाल सुधार गृह में पहुंचाने लगे। इस मौके पर मौजूद मीडिया ने सलमान की खूब तस्वीरें खींचीं। यानी प्रचार का प्रचार हो गया और साथ में परोपकार भी।
इस मौके पर सलमान के साथ वांटेड की पूरी टीम भी थी। जहां एक तरफ ये बच्चों के साथ घुले मिले तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों के लिए अनाज लेकर आये।
सलमान खान अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों की वजह से इस बार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तभी तो ''वांटेड' के प्रमोशन का बोझ कंधों पर लेते फिर रहे है।




<< पिछला अगला >>