• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
श्रीलंका: गिरफ्तार पूर्व सेना प्रमुख फोंसेका का कोर्ट मार्शल होगा
तमिल बागियों के साथ पूर्व सेना प्रमुख फोंसेका (फाइल फोटो)
तमिल बागियों के साथ पूर्व सेना प्रमुख फोंसेका (फाइल फोटो)

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख और राष्ट्रपति चुनाव में पराजित उम्मीदवार सरथ फोंसेका को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी उनके परिजनों ने सोमवार को यहां दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि फोंसेका को सैन्य पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फोंसेका पर आरोप है कि उन्‍होंने अपने सेना प्रमुख के कार्यकाल के दौरान राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्षे की सत्‍ता पलटने की योजना बनाई थी। इस आरोप में उनका कोर्ट मार्शल किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता प्रसाद समरसिंहे के मुताबिक सेना ने फोंसेका को हिरासत में लिया है और अपने सेवाकाल के दौरान किये गये सैन्य अपराधों के लिए उन्हें कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा।

श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता केहेलिया रांबुकवेला ने कहा कि राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ साजिश रचने और सेवाकाल के दौरान तख्तापलट की योजना बनाने के आरोप में फोंसेका पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। राजधानी स्थित अपने कार्यालय में मीडिया सचिव सेनाका डीसिल्वा के साथ 59 वर्षीय फोंसेका को गिरफ्तार कर लिया गया।

रांबुकवेला ने कहा कि फोंसेका जब सैन्य प्रमुख और ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ थे तो उनके सीधे ताल्लुकात विपक्षी राजनीतिक दलों के साथ थे, जिसे सैन्य कानून के तहत षड़यंत्र माना जा सकता है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.