मुंबई: देश के शेयर बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के आरंभ में 2.76 अंकों की गिरावट के साथ 16,808.05 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,997.15 पर खुला।
अभी बाजार में गिरावट का रुख दिख रहा है। सेंसेक्स शुक्रवार के बंद स्तर 16,811 से 3 अंक नीचे 16,808 तक चला गया, लेकिन निफ्टी बढ़त के साथ खुला और यह 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया। इस समय सेंसेक्स 24 अंक की कमजोरी के साथ 16,787 पर है। निफ्टी 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया है और यह 15 अंक की गिरावट के साथ 4,982 पर है।
एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.71% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.29% की कमजोरी है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.06% की हल्की मजबूती है।



<< पिछला अगला >>