Mobile Site: m.mynews.in    • क्‍या है नागरिक संवाददाता ?   • नागरिक संवाददाता बनने के लिए    • ट्यूटोरियल   साइन अप करें !   लॉगिन करें!  
Saturday May 19,2012 | Last Updated 02:14 AM
Log In Sign Up Community Help
  • Article
  • Comments

शीतलहर से युक्रेन में 60 की मौत

आईएएनएस, 02-Feb-2012 08:05:16 PM
Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
Keywords: युक्रेन, सप्ताहांत, कड़ाके की ठंड, *Deaths from Europe Cold Spell Near 60 ‎ युक्रेन | सप्ताहांत | कड़ाके की ठंड | *Deaths from Europe Cold Spell Near 60 ‎ |
शीतलहर से युक्रेन में 60 की मौत
शीतलहर से युक्रेन में 60 की मौत

कीव| युक्रेन में पिछले सप्ताहांत से जारी कड़ाके की ठंड के कारण 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। युक्रेन के आपातकालीन मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी।

पिछले छह दिनों में फ्रॉस्टबाईट और हाइपोथर्मिया से प्रभावित कम से कम 1,146 लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें से 945 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। कुल 63 लोगों की हाइपोथर्मिया के कारण मौत हो गई। इनमें से आठ की मौत अस्पताल में, 41 की मौत गलियों में और 14 अन्य की मौत घरों में हुई।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार युक्रेन में सप्ताहांत तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे था और दो फरवरी को यह कई स्थानों पर शून्य से 25 से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

क्षेत्रीय आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि वोल्गा क्षेत्र में वोल्गोग्रैड-साराटोव राजमार्ग पर लगभग 70 कारें और 60 लोग बर्फ के टीले में फंसे हुए हैं।

जॉर्जियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के मुताबिक जॉर्जिया में तेज गति से चल रही हवाओं और भारी बर्फ से बिजली की तार क्षतिग्रस्त हो गई और 72 हजार से अधिक ग्राहकों को बिजली नहीं मिल पा रही है।

You may also like:-
Discussion Board
POST YOUR COMMENT:


Note: Please use respectful language to avoid deletion of your comment.
No comments posted yet. Be the first one to start discussion.

 
आज की बड़ी खबरें
Advertisement