• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
शाहरूख के पिता ताज मोहम्मद मीर स्वतंत्रता सेनानी थे
शाहरूख के पिता ताज मोहम्मद मीर स्वतंत्रता सेनानी थे
शाहरूख के पिता ताज मोहम्मद मीर स्वतंत्रता सेनानी थे

नई दिल्ली: ‘बॉलीवुड के बादशाह’ शाहरूख खान के पाकिस्‍तानी खिलाडि़यों को आईएल-3 में शामिल करने के बयान पर भले ही शिवसेना उन पर लगातार हमले किए जा रही है, लेकिन, इस मामले में शिवसेना को समर्थन मिलता नहीं दिख रहा है। शाहरूख के समर्थन में हर तरफ आवाजें उठ रही हैं। 

अब किंग खान के समर्थन में 83 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोचन सिंह (83) आगे आए हैं। त्रिलोचन सिंह का कहना है कि शिवसेना को यह कहने का अधिकार नहीं है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पाकिस्तान चले जाना चाहिए क्योंकि शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद मीर स्वतंत्रता सेनानी थे।

सिंह ने कहा कि ताज मोहम्मद ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में हिस्सा लिया था और बंटवारे के दौरान पेशावर जाने के बदले दिल्ली में रहने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, ‘यह विडंबना और दुख की बात है कि जिस शिवसेना ने जंग-ए आजादी के लिए कुछ नहीं किया, वह शाहरुख से जाने को कह रहे हैं।’

सिंह ने कहा, ‘यहां महत्वपूर्ण यह है कि हम हिंदू थे और हमने पाकिस्तान को छोड़ा, लेकिन वहां एक मुस्लिम भी था, जिसने भारत को चुना। आखिर शिवसेना शाहरुख को पाकिस्तान जाने के लिए कैसे कह सकती है, जिसके पूरे परिवार ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था।’

सिंह ने कहा, ‘मैं और ताज मोहम्मद पेशावर से हैं। हमने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था। ताज मोहम्मद के बड़े भाई गुलाम मोहम्मद गामा भी स्वतंत्रता सेनानी थे।’ कांग्रेस सदस्य सिंह ने कहा कि वह और ताज मोहम्मद करीब-करीब समान उम्र के थे । वह और ताज मोहम्मद साथ-साथ जेल भी गए थे। उन्होंने कहा, ‘दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मैं लाहौर आ गया था और यहीं भारत छोड़ो आंदोलन से वाकिफ हुआ।’ 

सिंह ने कहा कि आजादी के बाद शाहरुख के पिता चंद मुस्लिमों में एक थे, जिन्होंने भारत में रहना मुनासिब समझा। उन्होंने कहा, ‘शिवसेना और बाल ठाकरे का स्वतंत्रता संग्राम से कोई संबंध नहीं रहा है और वे शाहरुख को पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहे हैं। यह शर्मनाक बात है। वे ऐसी बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि शाहरुख मुस्लिम हैं।’

कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नजदीकी रहे सिंह अब राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक रूचि रखते हैं। वह ‘हैरिटेज सोसाइटी ऑफ इंडिया’ के सचिव हैं और साथ ही डाक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पीटल के अध्यक्ष भी हैं।

हालांकि, शिवसेना के प्रमुख बाल ठाकरे ने भी अपनी ताजा टिप्‍पणी में कहा है कि शिवसेना 12 फरवरी को रिलीज हो रही शाहरूख खान की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ का विरोध नहीं करेगी। शाहरूख शनिवार को अमेरिका से भारत लौट आए हैं।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.