कोलकाता: रंगनाथ मिश्रा आयोग की अनुशंसओं पर अमल करते हुए पश्चिमी बंगाल ने मुसलमानों को रोजगार में दस प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य यह घोषणा की। इस वर्ग के क्रीमी लेयर को आरक्षण से बाहर रखा गया है।
पश्चिम बंगाल में यह आरक्षण ओबीसी कोटे से दिया जाएगा। अभी तक ओबीसी में सात फीसदी आरक्षण था, लेकिन 10 फीसदी मुसलमानों का आरक्षण बढ़ने के बदा अब ओबीसी में 17 फीसदी रिजर्वेशन हो जाएगा।
श्री भट्टाचार्य ने कहा, ' हमने राज्य में रंगनाथ मिश्रा की अनुशंसाओं पर अमल करने में पहल करने का निर्णय लिया है। मुसलमानों में जो पिछड़े हैं, उन्हें सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़े वगरें के कोटे से दस प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा।'
उन्होंने ने कहा कि अब तक राज्य में अन्य पिछड़े वगाब के लिये सात प्रतिशत आरक्षण था। अब इस वर्ग में मुसलमानों को दस प्रतिशत आरक्षण दिये जाने से अन्य पिछड़े वगाब का कुल आरक्षण बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया है।
उन्होंने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक आय साढ़े चार लाख रूपये से कम होगी वे आरक्षण के पात्र होंगे। श्री भट्टाचार्य ने धार्मिक आधार पर यह निर्णय लिये जाने से इनकार करते हुये कहा कि इसके लिये आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिणक आधार तय किये गये हैं।



<< पिछला अगला >>