लाहौर: लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख हाफिज सईद ने शुक्रवार को एक रैली में कश्मीर की आजादी के लिए जिहाद छेड़ने की खुलेआम धमकी दी। सईद पर मुंबई हमले की साजिश रचने का भारत की ओर से आरोप लगाया गया है।
फिलहाल जमात-उद-दावा की अगुआई कर रहा सईद कश्मीर दिवस पर लाहौर के माल रोड पर हजारों लोगों की एक भीड़ को संबोधित कर रहा था।
सईद ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू होने के खिलाफ नहीं है। लेकिन उसने दोनों देशों से कश्मीर समस्या का हल निकालने के लिए कहा।
सईद ने कहा, "हम समग्र बातचीत के खिलाफ नहीं हैं। मैं भारतीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम से कहता हूं कि पहले वह मुझसे बात करें। मेरे पास भारत-पाकिस्तान के बीच की सभी समस्याओं का एक ठोस समाधान मौजूद है।"
उसने कहा, "सिर्फ कश्मीर की आजादी ही एक मात्र समाधान है। अन्यथा हमारे लिए जिहाद का रास्ता खुला हुआ है।"



<< पिछला अगला >>