• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
लंबी पारी खेलने आई हैं अनुष्‍का
लंबी पारी खेलने आई हैं अनुष्‍का

मुंबई: बॉलीवुड में अक्‍सर ऐसा होता है कि नायक- नायिकाओं की पहली फिल्‍म सुपरहिट होती है, लेकिन इसके बाद वे रुपहले पर्दे से गायब ही हो जाते हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' फेम अनुष्‍का शर्मा को भी इसी कैटेगरी में रखा जाने लगा था। अपनी पहली ही फिल्‍म में शाहरुख खान के साथ इठलाती-बलखाती नजर आईं अनुष्का की सादगी ने दर्शकों का मन मोह लिया था।

पहली ही फिल्‍म में मिले दर्शकों का बेपनाह प्‍यार पाकर अनुष्का खुद को खुशकिस्मती मान रही थीं। हालांकि, हिन्दी फिल्मों की चकाचौंध में खुद को ढाल पाना इस नवयौवना के लिए मुश्किल हो रहा था। जहां आमतौर पर पहली फिल्म कामयाब होने के बाद नए कलाकार खुद को सातवें आसमान पर देखने लगते हैं, वहीं मध्यम वर्गीय परिवार की अनुष्का को अचानक मिली लोकप्रियता थोड़ी अटपटी लग रही थी। इसी वजह से उन्‍होंने अपनी पहली फिल्‍म के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लेना बेहतर समझा।

इस बीच अनुष्का को वन फिल्म वंडर अभिनेत्रियों की सूची देखा जाने लगा था, लेकिन अनुष्का इन कयासों को झूठा साबित करने में लगी हैं। वे एक बार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अनुष्‍का कहती हैं कि अभी उन्‍हें काफी कुछ सीखना है। उन्‍होंने कहा, ' मैं कैमरे में फोकस मा‌र्क्स नहीं दे पाती हूं। मुझे एक्टिंग में भी काफी कुछ करना है। दूसरी एक्ट्रेस को देखती हूं, तो मुझे प्रेरणा मिलती है।

इन दिनों वे यशराज फिल्म्स की एक अनाम फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्‍म में उनके नायक शाहिद कपूर हैं। इस फिल्‍म के जरिए अभिनेता परमीत सेठी निर्देशन में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद और अनुष्का अच्छे मित्र बन गए हैं। इसके बाद अनुष्का अक्षय कुमार के साथ निखिल आडवाणी की फिल्‍म पटियाला हाउस में भी दिखाई देंगी। उम्मीद है, अपनी शालीन छवि को बरकरार रखते हुए आने वाले दिनों में अनुष्का यह सिद्ध कर देंगी कि वे वन फिल्म वंडर नहीं, अभी तो हिन्दी फिल्मी दुनिया में उन्हें लंबा सफर तय करना है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.