• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
राहुल को पीएम के रूप में देखना चाहती हैं जया प्रदा
राहुल को पीएम के रूप में देखना चाहती हैं जया प्रदा

नई दिल्ली: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के रिश्तों में कभी मिठास तो कभी कड़वाहट लगी रहती है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब सपा के किसी वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा की सांसद जया प्रदा ने यह इच्छा जताई है। जया ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "सक्रिय राजनीति में राहुल को देखना अच्छी बात है। वह जमीनी हकीकतों और लोगों की समस्याओं को समझने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि क्या यह पार्टी की भी राय है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यह मेरा विचार या पार्टी के विचार की बात नहीं है, अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए और सभी लोग उनके इस प्रयास को देख रहे हैं।"

47 वर्षीय जया प्रदा वर्ष 1996 में 34 वर्ष की उम्र में पहली बार राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंची। बहरहाल, कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कामकाज से वह संतुष्ट नहीं हैं।

वह कहती हैं, "संप्रग सरकार ढिंढोरा अधिक पीटती है और काम कम करती है। उसकी अधिकांश योजनाएं कागजों पर बहुत ही अच्छी लगती है लेकिन जमीनी स्तर पर उनका क्रियान्वयन ठीक से नहीं होता। यहां तक कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी ये योजनाएं अच्छे से क्रियान्वित नहीं होती।"

उत्तर प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा, "प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि कांग्रेस अकेले दम राज्य में अपनी सरकार नहीं बना सकती। इसलिए लोग भविष्य में सपा को अपना मत देंगे।"

लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के पूर्व समाजवादी नेता आजम खान द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में जया प्रदा कहती हैं, "उन्हें छोड़कर सभी ने चुनाव में मेरा समर्थन किया। उस दौरान जो कुछ भी हुआ उससे मुझे दुख पहुंचा लेकिन मैंने कभी उनको लेकर मन में कड़वाहट नहीं रखा। मैंने हमेशा उन्हें भाई की तरह समझा।"

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.