जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार की योजना अगले चार साल में प्रदेश के हर जिले में कारागार बनाने की है, ताकि अन्य कारागारों से दबाव को कम किया जा सके।
यहां कोट भालवल में कल महानिदेशक (कारागार) अशोक भान ने बताया कि हीरानगर कारागार की संख्या 25 से बढ़ाकर 75 की जायेगी। इससे सांभा और जम्मू कारागार में भीड़ कम हो जायेगी।
इसी प्रकार कुपवाड़ा में अलग से कारागार बनाया जायेगा जिसमें इस क्षेत्र के कैदियों को रखा जायेगा, जो इस वक्त श्रीनगर और बारामूला के कारागार में बंद हैं।




<< पिछला अगला >>