नई दिल्ली: अगर आप रविवार सुबह कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं और अपना सफर मेट्रो के जरिए करना चाहते हैं, तो जरा ठहर जाइए। समय बचाने के लिए मेट्रो में सफर करने का आपका इरादा कहीं आपके सफर के वक्त को बढ़ा न दे। दरअसल, दिल्ली मेट्रो के बाराखंबा और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच पटरियों पर जारी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी वजह से रविवार की सुबह छह बजे से दोपहर तक दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित रहेगी।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "रविवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बाराखंबा और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच ट्रेनें 24 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। बाकी मार्गो पर मेट्रो सेवा सामान्य रूप से जारी रहेगी।"
अगर आप मेट्रो के इन मार्गों पर सफर करने के इरादे से घर से निकल रहे हैं, तो सावधान रहें क्योंकि यह सफर आपके लिए आरामदायक के स्थान पर कष्टकारी भी हो सकता है।



<< पिछला अगला >>