Saturday March 13,2010 | Last Updated 07:54 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
मुख्यमंत्री शिवराज ने छात्रों को सिखाए योग के गुर
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 09-Feb-2010 02:22:33 द्वारा: दीपांकर Font Size:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

बैतूल:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेता होने के साथ-साथ अब योग गुरु भी बन गए हैं। 'मध्य प्रदेश बनाओ' यात्रा के दौरान योग गुरु के रूप में उनकी योग्यता बैतूल जिले के चिलकापुर के आदिम जाति कल्याण विभाग के हाई स्कूल में खुलकर सामने आ गई। उन्होंने छात्रों को योग की खूबियों के साथ योग करने के तरीके भी बताए।

'मध्य प्रदेश बनाओ' यात्रा पर निकले शिवराज का मंगलवार को बैतूल जिले में पड़ाव रहा। उन्होंने यहां के चिलकापुर के आदिम जाति कल्याण विभाग के हाई स्कूल में छात्रों के बीच पहुंचकर पढ़ाई की चर्चा तो की ही, साथ में आसन भी किए। उन्होंने बच्चों से पूछा कि योग और आसन के बारे में वे क्या जानते हैं। बच्चों ने जहां उन्हें योग और आसन के बारे में अपनी जानकारी बताई वहीं शिवराज ने बच्चों से कहा कि अगर सेहतमंद और तंदुरुस्त रहना है तो वे योग को अपनाए।

चौहान लगभग 15 मिनट बच्चों के बीच रहे। उन्होंने छात्रों को प्राणायाम और उसे करने के तरीके बताए। साथ ही वज्रासन के क्या लाभ हैं उसका भी उन्होंने सिलसिलेवार ब्योरा दिया। उन्होंने स्कूल की छात्रा पायल रानी से जहां योग से जुड़े कुछ सवाल पूछे वहीं योग शिक्षिका रचना तिवारी की उन्होंने सराहना भी की।

चौहान के साथ इस योगाभ्यास में बच्चे तो थे ही साथ में बैतूल की सांसद ज्योति धुर्वे भी मौजूद रहीं। चौहान ने कई कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों की पढ़ाई संबंधी समस्याओं को भी पूछा और भरोसा दिलाया कि अब उनके हाई स्कूल में 12वीं तक की पढ़ाई होगी।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • केरल सरकार 75 लाख घरों में देगी सीएफएल बल्ब
  • 'सेक्स रैकेट' भीमानंद के खिलाफ मकोका के पर्याप्त सबूत: दिल्ली पुलिस
  • विस्‍फोट से दहला अफगानिस्तान, छह की मौत
  • मप्र: खसरे का टीका लगने के बाद तीन बच्चों की मौत
  • कोरियाई किशोरी के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
  • बॉलीवुड सितारों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर किया आईपीएल टीमों का समर्थन
  • लाहौर विस्फोट में हमारा हाथ नहीं: भारत
  • आईपीएल: पुनीत राजकुमार बने रॉयल चैलेंजर्स के अंबेस्डर
  • आईपीएल: किंग्‍स इलेवन पंजाब और दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स की भिंडत
  • गुजरात: दो नए सूचना आयुक्त नियुक्त
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    Refresh
    इंग्लैंड 3   3-4 स्‍थान के लिए: नीदलैंड विजयी
    नीदरलैंड 4
    जर्मनी 1   फाइनल: ऑस्‍ट्रेलिया विश्‍व चैंपियन
    ऑस्ट्रेलिया 2
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    युवा कोना: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.