• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
मुंबई कांड की जांचः पाक पर जोर डालेगा अमेरिका
Bookmark and Share

Posted On: 01-Oct-2009 11:16:31 AM Source: एजेंसी Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
मुंबई कांड की जांचः पाक पर जोर डालेगा अमेरिका
मुंबई कांड की जांचः पाक पर जोर डालेगा अमेरिका

वाशिंगटन: भारत और पाकिस्तान को दो बहुत ही महत्वपूर्ण देश करार देते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह मुंबई आतंकी हमलों की पड़ताल और उसके जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान पर लगातार दवाब डाल रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी.जे.क्रॉउले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "मुंबई हमलों की पूरी जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए हमने पाकिस्तान से पहले भी कहा है और लगातार कह भी रहे हैं। "

उनसे जब अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' की उस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया, जिसमें कहा गया है कि मुंबई हमलों की साजिश रचने वाला आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा अभी तक सक्रिय है और वह भारत पर फिर से हमला करने की साजिश रच रहा है, तो उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान को उसके यहां मौजूद कट्टरपंथियों से निपटने में भी सहायता कर रहा है।

न्यूयार्क में भारत के विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच हुई बैठक के बारे में प्रवक्ता ने कहा, "मेरा मानना है कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता को बढ़ावा दे रहे हैं। अमेरिका के लिए दोनों देश महत्वपूर्ण हैं।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के महत्व को समझता है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के सामरिक रिश्ते उभर रहे हैं साथ ही पाकिस्तान के साथ भी महत्वपूर्ण संबंध है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थायित्व के लिए भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान का विशेष महत्व है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.