• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
मामूली बढ़त के साथ बाजार बंद
मामूली बढ़त के साथ बाजार बंद

मुंबई: साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजारों में हल्की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 19.96 अंकों और निफ्टी 3.15 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।

बॉम्‍बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 19.96 अंकों (0.13 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 15,935.61 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16061.41 के ऊपरी और 15651.99 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 3.15 अंकों (0.07 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,760.40 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 4799.05 के ऊपरी और 4675.40 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 5.57 अंकों (0.09 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,430.36 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 6.73 अंकों (0.08 प्रतिशत)की गिरावट के साथ 8,191.20 पर बंद हुआ।

बीएसई के पूंजीगत वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.56 फीसदी की तेजी आई जबकि धातु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.38 फीसदी की गिरावट आई। कुल 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी जबकि स्वास्थ्य, ऑटो और धातु सेक्टर में गिरावट का रुख देखा गया।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.