• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
मराठी माणूस के दर्द को खुले दिमाग से समझने की कोशिश तो करो!
मुंबई में बढ़ती जा रही है 'भीड़'!

पानीपत के तीसरे युद्ध में अफगान सेनानी अब्दाली के खिलाफ हिंदुस्तान की तरफ से लड़ते हुए मराठा साम्राज्य के 55,000 सैनिकों ने अपना बलिदान दिया। महाराष्ट्र में ऎसा कोई घर बचा नही था, जहां का कोई मरा ना हो। भारत के स्वातंत्र्य का इतिहास भी मराठियों के बलिदान से भरा पड़ा है। और, फिर भी आज सभी लोग यह बात कह रहे हैं की मराठी लोग संकुचित मानसिकता रखते हैं! आज जो भारत हम देख रहे हैं, उसमें पंजाब, बंगाल जैसे राज्यों सहित मराठियों का भी बहुत बडा योगदान रहा है। अगर आप ये बात नही मानते, तो मुझे वाकई यह कहना पड़ेगा कि आपने अपनी आखों पर पट्टी बांध कर खुद ही संकुचित मानसिकता बना रखी है।

थोडी देर के लिए मान लिजिए कि पटना मुंबई की जगह देश की आर्थिक राजधानी है और महाराष्ट्र एक कंगाल राज्य है, जहां के लोगों को अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिये बिहार-पटना जाना पडता है। पटना के लोग बहुत अच्छे और सुसंस्‍कृत हैं। वो भुखे-कंगाल मराठियों का स्वागत करते हैं, तो मराठी पटना-बिहार में झोपड़पट्टियां बनाकर रह जाते हैं क्योंकि उनके पास अपना घर लेने के लिये पैसे तो होते नहीं। फिर क्या होता है? बिहार सरकार 15 सालसे बिहार में रह रहे मराठी लोगों को वो झोपड़पट्टी की गैरकानूनी जगह उन्‍हीं के नाम से कानुनी करके दे देती है और उस जगह उनके लिये मुफ्त मे फ्लैट्स भी बना कर दे दिये जाते हैं। बिहारी लोगों से टैक्स लेकर ‘बेचारे भारतीय मराठी’ लोंगों के लिये लाइट और पानी भी मुफ्त मे मुहैया करवाया जाता है क्योंकि बिहार के नेताओं को भी मराठी वोट बैंक चाहिये।

ये मराठी लोग बिहार में सिर्फ मराठी में ही बात करते है क्योंकि वो भी भारत की भाषाओं में से एक है और वो भोजपुरी और हिंदी समझने की कोई जरुरत महसूस ही नही करते। बिहार के मध्यमवर्गीय सु्संस्‍कृत लोग परिवार नियोजन कर जनसंख्या पर नियंत्रण पाते हैं। पर क्या करें? ये मराठी रेल भर-भर कर फिर पटना-बिहार आकर बस जाते हैं। देखते-देखते पटना में मराठियों की संख्या इतनी बढ़ गई कि बिहार के लोग पटना में ही सिर्फ 40 प्रतिशत से से कम होकर रह गये। पटना के हर दुकान पर मराठी अक्षर दिखने लगे। पटना पर मराठियों का ये प्रभाव देखते हुए महाराष्ट्र के राजकीय नेता पटना जाकर मराठियों को उकसाने लगे। उनकी मदद के लिये पटना में कई दशकों से रह रहे मराठी नेता भी थे। सार्वजनिक गणेशोत्‍सव रखने लगे। पटना-बिहार में महाराष्ट्र दिन मनाने लगे। अब पटना-बिहार से मराठी नेता चुनकर आने लगे। कुछ ने तो कई विधानसभा सीटें मराठियों के लिये आरक्षित करने की मांग भी कर डाली। 

ज्यादातर मराठी लोग अशिक्षित और ‘बेचारे भारतीय गरीब’ थे, तो उनमें से कुछ  ने गुनाह का मार्ग भी अपनाया। बिहार में कुछ रोजगार के अवसर बन भी गये, तो मराठी लोगों ने उसे पा लिया क्योंकि वो इतने गरीब थे कि किसी भी कीमत पर वो कितना भी काम कर सकते थे। आखिर कुछ ना मिलने से कुछ मिलना बेहतर! ‘फिर भी बिहार के लोग शांत रहे और मराठियों का आदर-सम्‍मान करते रहे... अरे भाई! आखिर हम सब भारतीय भाई-भाई हैं।’ क्या ये आखरी पंक्ति आपको विसंगत नही लगती? 

अच्छा तो... अब मानिये कि मराठी के लिये ये असंतोष हर बिहारी के मन में धीरे-धीरे उपजने लगा और उनको राज ठाकरे जैसा नेता मिला। तो, क्या वो उनको सपोर्ट नही करेंगे? बिहारी लोग उस नेता को सपोर्ट करने लगे। तभी मराठी मीडिया सारे देश मे ये बवाल पैदा करने लगी कि ये नेता देशद्रोही है क्योंकि वो ‘भोले गरीब मराठी’ लोगों को बिहार से भगाना चाहता है। सारे देश के लोग, नेता और मीडिया बिहार के लोग और उनके नेताओं के खिलाफ बोलने लगे। उन्हें देशद्रोही करार देने लगे, उन्हे संविधान का पाठ पढ़ाने लगे।

पहले अपने दिल पर हाथ रखो और जरा ध्यान से अपने आपको हमारी (मराठी) जगह महसूस करके देखो... आपको पता चलेगा कि हम अन्याय की परिसीमा झेल रहे हैं। इसे तो ‘मुंह बंद कर मारना’ कहते हैं। क्या हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार तक नही? हम ‘वेल क्‍वालिफाइड बिहारियों’ का स्वागत करते हैं, लेकिन झोपड़पट्टियों का नही। आखिर, हमारे सहनशीलता की भी कोई सीमा है। आप इस बात को क्यों नही समझ रहे?

सबसे महत्त्वपूर्ण बात, जो मैंने इन दिनों महाराष्ट्र में देखी है कि बहुत सारे लोग शुरुआती दिनों में राज ठाकरे के बिलकुल खिलाफ थे, लेकिन जब उन्होंने हिंदी न्यूज चैनलों पर मराठियों का, महाराष्ट्र के लोगों का अपमान होते देखा, उन्हें देशद्रोही कहते देखा, राज ठाकरे के मराठी भाषण को गलत तरीके से हिंदी में सनसनी बनाकर पेश करते देखा,  तब वो भारतीय से पहले महाराष्ट्र के बन गये और राज ठाकरे के साथ जुड़ गये। आज गायक अभिजीत जो खुद उत्तर प्रदेश से हैं, वो महाराष्ट्र की तरफसे क्यों बोल रहे है? क्योंकि बात सिर्फ भाषा की नही बल्कि, ‘अच्छे तरीके से जीने के हक से जुड़ी हुई है।’ इस बात को आप जरा समझो। अगर राज ठाकरे सिर्फ राजनीती कर रहे होते, तो उन्हे इतना सपोर्ट नहीं मिलता। वो कब का पीछे छुट गये होते। वाकई महाराष्ट्र के लोग बाहर से आने वाले लोगों के कारण रोजाना जीवन में तनाव महसुस कर रहे हैं। व्यक्ति खुश तो परिवार खुश, परिवार खुश तो समाज खुश, समाज खुश तो राज्य खुश, राज्य खुश तो देश खुश! देश सबसे आखिर मे आता है और उसके बाद ये पृथ्वी।

अगर आपके खुद के घर के कोने में खाली सी जगह देखकर कोई हमेशा के लिये आपका सम्‍मान न करते हुए हक से रहने लगे, बाद में वो वहां रहने के लिये अपने रिश्तेदार भी बुलाये, फिर वो भी हमेशा के लिये हक से वही रहने लगे... तो आपको अपने खुद के घर में रहने के लिये कितनी जगह बचेगी? और, आपकी वह जगह अगर धीरे-धीरे उन्‍हीं के नाम से हो जाये... तो फिर भी क्या आप खुद पर और इस समाज व्यवस्था पर गर्व महसुस करेंगे?

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.