Wednesday March 10,2010 | Last Updated 10:00 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
मप्र: नरेगा में घपला, मामला दर्ज
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 08-Feb-2010 03:36:21 द्वारा: यवेता Font Size:
मप्र:  नरेगा में घपला, मामला दर्ज

भोपाल:  मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। यहां स्कूटर के नंबर को ट्रेक्टर का नंबर बताकर और मस्टर रोल पर फर्जी हस्ताक्षर कर घपला करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में लोकायुक्त पुलिस ने सात अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी मुताबिक शाजापुर जिले की तीन ग्राम पंचायतों बाईहेड़ा, मेंहदी और रामपुरागुर्जर में नरेगा के तहत कराए गए काम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त उज्जैन को मिली।

जांच में उजागर हुआ कि फर्जी भुगतान किया गया है। स्कूटर के नंबर को ट्रेक्टर का नंबर बताकर भुगतान किया गया है। इतना ही नहीं मस्टर रोल पर फर्जी अंगूठे और हस्ताक्षर दर्ज कराए गए।

पड़ताल में बात सामने आई कि तीन से चार मजदूरों के खातों से नियम विरूद्घ लाखों का भुगतान किया गया। इन मजदूरों का इससे कोई लेना देना नहीं था। साथ ही जॉब कार्डधारी मजदूरों से काम न कराकर जेसीबी मशीन से काम कराया गया।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा के अनुसार तीनों ग्राम पंचायतों में हुए सड़क निर्माण कार्यो में लाखों के घपले का खुलासा हुआ। इसी के आधार पर जनपद पंचायत शाजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील खत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी मकसूद अहमद कुरैशी, पंचायत समंवयक महेश सिंह डोंडिया व लक्ष्मी चंद्र, ग्रामीण विकास यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी अशोक, उपयंत्री यशवंत कराड़ा और महेश महोबिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इसी तरह तीनों पंचायतों के सरपंचों और पंचायत सचिवों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • मुवक्किल की बेटी को अश्लील संदेश, वकील निलंबित
  • रेलवे अपाहिज बच्चे को मुआवजा दे: मानवाधिकार आयोग
  • शाहरुख के लिए एकॉन ने गाया 'स्मैक दैट'
  • महिला आरक्षण: बिहार विधानसभा में जमकर नारेबाजी
  • तेलंगाना मुद्दा: उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र ने की आत्महत्या
  • क्‍या यही प्‍यार है...
  • नाइजीरिया: 400 शव सामूहिक कब्र में दफन
  • नक्सलियों ने बिना नुकसान पहुंच शिक्षक को किया मुक्त
  • ओबामा ने स्वास्थ्य बीमा कंपनियों पर साधा निशाना
  • रोम: शराब पीकर वाहन चलाने की चेतावनी
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    विकास: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
    हास्‍य अभिनेता व कवि एहसान कुरैशी
    द्वारा: रहीम खान
    देश में जब से टेलीविजन चैनलों की भरमार हुई है, तब से पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.