खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में शनिवार गणित के पेपर में नक़ल करते पकड़े जाने पर दसवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। सोनालिका नाम की इस लड़की को शनिवार को गणित के पेपर में नक़ल करते पकड़ा गया था । सोनालिका के परिजनों का आरोप है की उनकी बेटी ने मरने से पहले बताया था कि उसने नक़ल नहीं की थी।
इनकी भी सुनिए - जिला शिक्षा अधिकाई रामलाल उपाघय का कहना है की मामले के बाद एक कारण बताओ नोटिस भेजा है सोनालिका की मौत दुभाग्यपूर्ण घटना है।
क्या था मामला
दो पर्चों में ४६ नकलची पकड़े
खंडवा। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षा के दो पर्चों में ४६ नकलची परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। शनिवार को दसवीं कक्षा के गणित के पर्चे में सुंदरदेव परीक्षा केंद्र में नकल के १५ प्रकरण बनाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय उड़नदस्ते ने जिले में बने सभी ३९ परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर पैनी नजरों से जाँच की है।
१०वीं एवं १२वीं कक्षा की परीक्षा में शुरुआती दौर में उड़नदस्तों को कम ही कामयाबी मिल पाई थी। यहाँ करीब १५ प्रकरण बने जिससे परीक्षा में केंद्र स्तर से सख्त मॉनीटरिंग का संदेश पहुँचा ।
शनिवार को दसवीं के गणित पर्चे में १८ और एक दिन पूर्व १२वीं के अंगरेजी के पर्चे में २८ नकलची पकड़ाए थे। इनमें २८ प्रकरण शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय दस्ते द्वारा बनाए गए। दो दिन में सर्वाधिक १५ मामले सुंदरदेव, १३ पुनासा, १० नर्मदानगर, ३ पटाजन, दो-दो ओंकारेश्वर तथा खालवा तथा नकल का एक मामला मूँदी में बना है।
जिला स्तरीय ने सुंदरदेव व पटाजन में ऐसे परीक्षार्थियों को पकड़ा जो चिट, छपे प्रश्नोत्तर तथा हाथ व कपड़ों इत्यादि पर लिखे उत्तरों की नकल कर रहे थे।




<< पिछला अगला >>