• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
मध्यप्रदेश: सिमी के चार संदिग्ध आतंकी अरेस्‍ट
Bookmark and Share

Posted On: 04-Nov-2009 04:11:00 PM By: लक्ष्‍मी राज Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
मध्यप्रदेश: सिमी के चार संदिग्ध आतंकी अरेस्‍ट

जबलपुर: बुधवार को मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवादी निरोधी दस्ते (एटीएस) एवं स्थानीय पुलिस ने सिमी के चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आतंकियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) शरदचंद्र सक्सेना की अदालत पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

बचाव पक्ष के वकील नईम खान ने बताया कि एटीएस एवं स्थानीय पुलिस ने अफरोज एवं आजाद निवासी जबलपुर तथा इमरान एवं अमजद निवासी जयपुर पर सिमी कार्यकर्ता होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि सीजेएम की अदालत में चारों युवकों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें गत 30 अक्टूबर को हिरासत में लिया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी बुधवार को प्रदर्शित की गई।

खान ने कहा कि पुलिस ने इन चारों को आज सीजेएम की अदालत में पेश किया तथा पुलिस ने रिमांड की मांग की, जिसे 13 नवंबर तक के लिए मंजूर कर लिया गया। पुलिस को इन पर तीन साल पहले जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में शामिल होने का शक है। खान ने कहा कि पुलिस ने अदालत में यह भी दावा किया है कि ये चारों सिमी के लिए धन का इंतजाम भी करते हैं।

उधर, इंदौर की एक अदालत ने अहमदाबाद के सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में दो आरोपियों समेत पांच सिमी कार्यकर्ताओं को 17 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन से जुड़े मोहम्मद शफीक, मोहम्मद यूनुस, शेख साजिद, अरशद खां और फिरोज खां को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एके शर्मा की अदालत में पेश किया।

इनमें शफीक और यूनुस अहमदाबाद बम धमाकों के मामले में आरोपी हैं।

अदालत ने पांचों को 17 नवंबर तक इंदौर के सेंट्रल जेल जेल भेजने का आदेश दिया। उन्हें मध्यप्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में शहर से 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.