• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
मधु कोड़ा के सहयोगी ने सरेंडर किया
मधु कोड़ा के सहयोगी ने आत्मसमर्पण किया

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कथित सहयोगी देवेंद्र मुखिया ने आज आयकर विभाग के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आयकर विभाग कथित हवाला एवं अवैध निवेश मामले में उनकी संलिप्तता की जांच करना चाहता है। आयकर विभाग द्वारा पूछताछ के लिए उसके समक्ष उपस्थित होने की तारीख छह नवंबर को जो लोग नहीं आ सके उनमें मुखिया भी थे।

आयकर विभाग ने इन चार लोगों को दो हजार करोड़ रुपए के हवाला लेनदेन एवं अवैध निवेश के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। विभाग ने 31 अक्तूबर को कोड़ा के आवास सहित देशभर में 76 परिसरों पर छापे मारे थे जिसके बाद घोटाला सामने आया। अर्जुन मुंडा की सरकार में 2004 से खान मंत्री रहे कोड़ा ने सितंबर 2006 में मुख्यमंत्री बनने के बाद भी खान मंत्रालय अपने पास रखा था।

आयकर विभाग के अतिरिक्त निदेशक (जांच) अजीत श्रीवास्तव ने रविवार को कहा कि कोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय ने 13 नवंबर को उपस्थित होने के लिए सम्मन भेजा है और मंगलवार से आयकर विभाग के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। बहरहाल विभाग तीन अन्य वांछितों विनोद सिन्हा, संजय कुमार चौधरी और मनोज पुनमिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने पर विचार कर रहा है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.