• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
भारत पर फिर हमले की ताक में है लश्कर-ए-तैयबा : एफबीआई
भारत पर फिर हमले की ताक में है लश्कर-ए-तैयबा : एफबीआई

वॉशिंगटन: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर 26 नवंबर 2008 पर कुछ महत्‍वपूर्ण जगहों पर आतंकवादी हमले हुए थे। इन हमलों के पीछे लश्‍कर-ए-तैयबा का हाथ माना जा रहा है। अब यह आतंकवादी संगठन एक बार फिर भारत पर किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी में है। अमरीकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन(एफबीआई) के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा भारत में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है और इसके लिए अमरीकी नागरिक को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एफबीआई के आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्यबल ने तीन अक्टूबर को डेविड कोलमैन हैडली इस व्‍यक्ति को फिलाडेल्फिया के लिए उड़ान पकड़ते समय गिरफ्तार किया था। उसका इरादा पाकिस्तान की यात्रा करने का था।

एफबीआई ने बताया कि हैडली (49 वर्ष) और पाकिस्तानी मूल के कनाडियाई नागरिक को वर्ष 2005 में पैगम्बर मुहम्मद साहब का कार्टून छापने वाले अखबार के कर्मचारियों पर हमले की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

शिकागो निवासी पाकिस्तानी-कनाडियाई तहव्वुर हुसैन राणा (48 वर्ष) को पुलिस ने 18 अक्टूबर को पकड़ा। राणा के कई व्यवसाय हैं। इनमें फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विस भी शामिल है, जिसके कार्यालय शिकागो, न्यूयार्क और टोरंटो में भी हैं।

शिकागो न्यायालय में पेश एफबीआई के हलफनामे के अनुसार हैडली इलियास कश्मीरी और लश्कर-ए-तैयबा के कई अज्ञात सरगनाओं के नजदीकी संपर्क में था।

इलियास पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन हरकत-उल जिहाद इस्लामी (हूजी) का पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सरगना है। माना जा रहा है कि इलियास इस समय पाकिस्तान के वजीरिस्तान इलाके में है। उसने इस महीने एक बयान जारी कर कहा था कि वह जीवित है और अल कायदा के साथ कार्य कर रहा है।

एफबीआई ने कहा कि जुलाई-अगस्त 2009 में हैडली ने लश्कर सरगनाओं के साथ कई ई-मेल संदेशों का आदान-प्रदान किया। एक ई-मेल में हैडली ने पूछा था कि क्या डेनमार्क साजिश पर अमल रोक दिया गया है और क्या वह भारत की यात्रा जाए, और क्या लश्कर के सदस्य 'ए' ने जो उसे भारत की यात्रा करने को कहा है, उसका मकसद नए आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए लक्ष्यों की खुफिया जानकारी जुटाना है?

एफबीआई ने कहा कि इससे साफ है कि डेनमार्क पर हमले की साजिश पूरी होने के बाद भारत पर हमला करने के लिए लश्कर हैडली का इस्तेमाल करने वाला था।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.