• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
भारतीय दूतावास पर हुए हमले की उंगलियां आईएसआई पर उठीं
Bookmark and Share

Posted On: 10-Oct-2009 09:22:25 PM Source: आईएएनएस Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
भारतीय दूतावास पर हुए हमले की उंगलियां आईएसआई पर उठीं

वाशिंगटन: काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए हमले में शक की उंगलियां पाकिस्‍तान की ओर उठ रही हैं। अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत टी.जावाद ने आरोप लगाया है कि काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ था। गुरुवार को हुए इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत टी.जावाद से जब शुक्रवार को पीबीएस समाचार चैनल ने पूछा कि क्या वह इस आत्मघाती हमले के पीछे पाकिस्तान की ओर उंगली उठा रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, "जी हां, हम पाकिस्तान की ओर उंगली उठा रहे हैं।"
जावाद ने कहा, "हम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पर उंगली उठा रहे हैं। इसके ठोस सबूत हैं।"

अफगानिस्तान सरकार ने जुलाई 2008 में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के लिए भी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराया था। उस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई थी।

अफगानी राजदूत ने अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सैनिकों के शीर्ष कमांडर जनरल स्टैनले मैक्क्रि स्टल की रिपोर्ट का भी समर्थन किया है। इस रिपोर्ट में अफगानिस्तान के लिए 40,000 अतिरिक्त सैनिकों की सिफारिश की गई है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.