• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
भाजपा कार्यकर्ताओं और क्रिकेट ने थामी राजधानी की रफ्तार
भाजपा कार्यकर्ताओं और क्रिकेट ने थामी राजधानी की रफ्तार

नई दिल्ली: शनिवार को दिल्‍लीवालों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन और ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दिल्ली में होने वाले तीसरे वनडे मैच के कारण जगह-जगह यातायात बाधित रहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहर में पूर्वी दिल्ली में श्याम लाल कालेज के पास प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी दिल्ली में जनकपुरी और उत्तर पश्चिम दिल्ली में रानी बाग, दक्षिण दिल्ली में कालकाजी में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन विरोध प्रदर्शनों के कारण इन इलाकों में 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक यातायात जाम लगा रहा। इन क्षेत्रों से जुड़ने वाले मुख्य मार्गो पर भी यातायात प्रभावित हुआ।

गौरतलब है दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे एक दिवसीय मैच के मद्देनजर भी राजधानी में यातायात खासा प्रभावित हुआ।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.