बांग्लादेश में मंदिर में तोड़-फोड़
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के समीप एक प्राचीन हिंदू मंदिर पर कुछ शरारती लोगों ने हमला कर छह मूर्तियों को खंडित कर दिया।
वेबसाइट 'बीडीन्यूज 24' के अनुसार शनिवार को नारानगंज जिले के अशराफदी गांव में स्थित श्री श्री रक्षाकाली मंदिर में शुक्रवार रात 30-35 लोगों ने हमला कर दिया था।
वेबसाइट ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावरों ने मंदिर से सटे चार मकानों में भी तोड़फोड़ की, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद युनूस अली ने कहा कि तोड़फोड़ की घटना गांव में अलग-अलग धर्मो के युवकों के बीच हुए विवाद का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।




<< पिछला अगला >>