नई दिल्ली: उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि महंगाई एक ‘राष्ट्रीय समस्या’ है और इससे केंद्र सरकार को निपटना चाहिए।
खाद्यान्नों की बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने आए पटनायक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या है। इसके लिए राज्यों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।"
उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी समस्या है। इससे केंद्र को निपटना चाहिए।"
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्नों का आवंटन बढ़ाने की मांग की।



<< पिछला अगला >>