• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
फरीदाबाद के सूर्या विहार में चलती सूमो में लड़की का गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
Bookmark and Share
Keywords:
,

Posted On: 01-Aug-2009 09:11:29 AM Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size

फरीदाबाद: फिर एक लड़की की इज्‍जत के साथ खेला गया। फिर एक लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। ताजा मामला दिल्ली से सटे सूर्या विहार का है, जहां ऑटो स्टैंड से एक महिला को तीन व्यक्ति सूमो गाड़ी में जबर्दस्ती डालकर ले गए। उन लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। आखिर में पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी महिला को ओखला दिल्ली में फेंककर भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूर्या विहार में कमलेश अपने परिवार के साथ रहता है। कमलेश की पत्नी वीरवती (बदला नाम) की बहन गुरुवार रात जयपुर से आने वाली थी। वीरवती अपने पति के साथ अपनी बहन को लेने के लिए सूर्या विहार ऑटो स्टैंड पहुंचे। दोनों रात 11 बजे तक उसके आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच उनके सामने एक सूमो आकर रुकी। उसमें सवार दो युवक और महिला को उठाकर ले गए। कमलेश ने स्थानीय लोगों को इस बारे में बताया। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

आखिरकार कमलेश ने दिल्ली और फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। उसके बाद दोनों जगहों की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात उन्होंने एक सूमो को ओखला के पास देखा। आरोपी भी पुलिस की कार्यशैली को समझ गए और पीडि़ता को ओखला के पास चलती गाड़ी से फेंककर भाग गए।

उसके बाद दिल्ली पुलिस ने वीरवती को फरीदाबाद की सराय ख्वाजा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीडि़त महिला ने आपबीती पुलिस को बताई। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ सूर्या विहार में रेप किया। उसके बाद तीनों युवक उसे दिल्ली लेकर पहुंचे, वहां भी उन्होंने गैंग रेप को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पल्ला निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दो अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.