• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
प्रेम सोनी की अगली फिल्म में काम करेंगे सलमान
Bookmark and Share

Posted On: 21-Oct-2009 11:18:01 AM Source: आईएएनएस Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
प्रेम सोनी की अगली फिल्म में काम करेंगे सलमान

मुंबई: हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' को लोगों की सामान्य प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने निर्देशक प्रेम आर. सोनी से उनकी अगली फिल्म में काम करने का वादा किया है।

सलमान ने सोनी की योग्यता में यकीन करते हुए एक पारिवारिक आयोजन में सोनी से कहा है, "इस बात से कोई मतलब नहीं है कि लोगों का 'मैं और मिसेज खन्ना' के विषय में क्या कहना है, मैं आपकी अगली फिल्म में भी काम करूंगा।"

सोनी सलमान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह कहते हैं, "फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' को दर्शकों की जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली उससे मेरी आने वाली फिल्मों की घोषणा प्रभावित हुई है। इस फिल्म को मिली लोगों की प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है जैसे यह दुनिया में अब तक बनी फिल्मों में सबसे खराब फिल्म है। मैं लोगों की फिल्म के प्रति नाराजगी को महसूस कर सकता हूं।"

सलमान ने 'मैं और मिसेज खन्ना' में अपना पूरा विश्वास जताया है। सोनी कहते हैं, "सलमान मेरी फिल्मों और उनमें स्वयं के किरदार पर पूरी तरह विश्वास करते हैं।"

फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' को यहां दर्शकों की जैसी भी प्रतिक्रिया मिली हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म को सराहा गया है। फिल्म का कुछ हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया गया था।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.