• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
पूरी दुनिया को निरोग बनाना चाहते हैं बाबा रामदेव
Bookmark and Share

Posted On: 28-Sep-2009 09:28:36 AM Source: आईएएनएस Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
पूरी दुनिया को निरोग बनाना चाहते हैं बाबा रामदेव

लिटल कुम्बरे आइलैंड (ब्रिटेन): विश्व के सबसे चर्चित योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज कहा कि उनका उद्देश्य इस ग्रह के 6.5 अरब वासियों की बीमारियों का उपचार करना है, लेकिन उन्होंने कैंसर या एड्स का इलाज होने का दावा नहीं किया है।

रामदेव ने यहां पतंजलि योगपीठ (ब्रिटेन) ट्रस्ट की यहां खरीदी जमीन के मौके पर आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय मीडिया के पत्रकारों से कहा, ‘‘इसमें (दुनिया के सभी लोगों का इलाज करने में) 25 से 50 वर्ष लग जायेंगे। मैं तब तक जुटा रहूंगा।’’ रामदेव के सिखाये योग का अभ्‍यास प्रतिदिन भारत के लाखों परिवारों में होता है।

योग गुरु ने कहा कि उन्होंने कैंसर या एड्स का इलाज होने का दावा नहीं किया है।

रामदेव ने उनकी योग तकनीक से कैंसर का इलाज होने संबंधी दावों से जु़ड़े सवाल पर कहा कि अगर उनकी तकनीक से लाभान्वित हुए लोग आगे आए और कहें कि उनकी बीमारी ठीक हुई है तो आप इसमें उनकी (रामदेव की) गलती कैसे निकाल सकते हैं।

अपनी सही उम्र का खुलासा करने से रामदेव ने इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि वैज्ञानिक तौर पर यह साबित हो चुका है कि कैंसर की कोशिकाएं ऑक्सजीन भरे माहौल में टिक नहीं सकतीं। योग स्वस्थ्य श्वसन के बारे में ही है।

समलैंगिकता को बीमारी बताने वाली अपनी टिप्पणी के बारे में पूछने पर रामदेव ने किसी भी बहस में पड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने इस विषय पर भारत में वक्तव्य दिया था क्योंकि उन्हें खुद की बात रखने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन वह स्वदेश से बाहर ऐसा नहीं करेंगे।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.