Sunday March 14,2010 | Last Updated 06:46 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
पाक के हालात का भारत पर होगा असरः प्रणव
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 22-Oct-2009 14:42:24 स्त्रोत: एजेंसी Font Size:

नई दिल्ली : पाकिस्तान में सुरक्षा हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं और भारत का कहना है कि पड़ोसी देश के घटनाक्रम का उस पर असर होगा। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने यह कहते हुए पाकिस्तान का ध्यान आतंकवाद के खतरे की भी ओर खींचने की कोशिश की कि कोई भी देश आतंकवाद प्रायोजित करने की, उसे बढ़ावा देने की या उसमें लिप्त होने की नीति को स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत का करीबी पड़ोसी है। वहां जो कुछ भी होता है, उसका असर भारत पर पड़ता है। उनसे पूछा गया था कि भारत पाकिस्तान की स्थिति को किस रूप में देखता है क्योंकि वहां लगभग प्रति दिन आतंकवादी हमले हो रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा, 'अगर आतंकवाद भारत के लिए बुरा है तो यह पाकिस्तान के लिए भी उतना ही बुरा है। अगर आतंकवाद से भारत पीड़ित होता है तो पाकिस्तान भी इससे पीड़ित होता है। संप्रग सरकार के पहले कार्यकाल में मुखर्जी विदेश मंत्री थे।'

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत आतंकवादी हमलों से परेशान पाकिस्तान के हाालात को चिंता की नजरों से देख रहा है। मुखर्जी ने कहा, 'जब हम कहते हैं कि आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तो हमारा मतलब है कि दुनिया के हर हिस्से में आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तब हम ऐसा नहीं कहते कि कोई एक देश आतंकवाद का शिकार होगा और दूसरा देश इसका शिकार नहीं होगा।'

मंगलवार को तीनों रक्षा सेवाओं के शीर्ष कमांडरों को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पाकिस्तान की स्थिति की ओर संकेत करते प्रतीत हुए थे। उन्होंने कहा था, 'हमारे पड़ोस में हालात बदतर हो गए हैं।'

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • पाकिस्तान को जीत के लिए न्यूजीलैंड ने दी 212 रनों की चुनौती
  • प्रभाष जी का जाना आंदोलनकारी अभिव्यक्ति का अवसान
  • आजमी ने राष्ट्रभाषा का सम्मान बढ़ायाः मुलायम
  • ऑस्ट्रेलिया में मध्यप्रदेश के छात्र पर हमला
  • दक्षिण मुम्बई में एक होटल में ठहरा था हेडलीः पुलिस
  • किम के उपयोग के लिए हैं 6 ट्रेनें, 19 स्टेशन
  • नेपालः जाली भारतीय नोटों के रैकेट का खुलासा
  • किसी क्षेत्र में तो हम सर्वश्रेष्ठ बनें: नारायणमूर्ति
  • आईएसआई की हर आतंकी संगठन में पैठः मुशर्रफ
  • मधु कोड़ा के सहयोगी ने सरेंडर किया
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    देश: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.