• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
पाकिस्‍तान ने लाहौर में हुए आतंकी हमलों में 'रॉ' का हाथ होने के सबूत सौंपे!
Bookmark and Share
Keywords:
,

Posted On: 22-Jul-2009 05:01:17 PM Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size

इस्लामाबाद: पाकिस्तान का कहना है कि लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम और पुलिस अकादमी पर इस साल हुए हमले सहित अन्य आतंकवादी घटनाओं में खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का हाथ होने के सबूत भारत को सौंपे गए हैं।

डॉन समाचारपत्र ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि पाक प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी द्वारा शर्म अल शेख में अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह को सौंपे गए डोजियर में भारत के पाकिस्तान में विध्वंसक गतिविधयों में शामिल होने संबंधी सबूत भी थे। गिलानी और मनमोहन सिंह पिछले हफ्ते मिस्र के शर्म अल शेख में हुए 15वें गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान मिले थे। इन सबूतों को अमरीका और अफगानिस्तान को भी दिया गया है।

अखबार ने कहा, ''हालांकि, भारत को सौंपे गए सबूतों को अत्यंत गुप्त रखा जा रहा है, लेकिन जो भी ब्यौरा उपलब्ध हुआ है उसके अनुसार श्रीलंका क्रिकेट टीम और पुलिस अकादमी पर हुए हमले में शामिल लोगों के भारतीय संपर्को की विस्तृत जानकारी है। रॉ के जो संचालक हमलों के जिम्मेदार लोगों से संपर्क में रहे, उनकी पहचान भी की जा चुकी है और उनके बातचीत के सबूत भी दस्तावेज में हैं। श्रीलंका टीम पर हमले में उपयोग किए गए भारतीय हथियारों की जानकारी भी सबूत में दी गई है। डोजियर में अफगानिस्तान में रॉ द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्रों और शरणगाहों का भी विवरण दिया गया है।

डॉन ने कहा कि डोजियर में बलूचिस्तान के विद्रोहियों विशेषकर बरमडाग बुगती, बुरहान और शेरखान के भारतीय संपर्को का सबूत दिया गया है। इसमें बुगती की भारत यात्रा और सुरक्षा अधिकारियों से बैठक का उल्लेख है। दस्तावेज में कंधार में भारतीय धन से संचालित प्रशिक्षण शिविरों का हवाला दिया गया है, जहां बुगती कबीले के सदस्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और पाकिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों के लिए हथियार और गोला बारूद पाते हैं। डॉन के अनुसार मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के दावों पर विचार करने और इन गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में भारतीय उच्चायुक्त अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने केवल मुंबई हमलों का डोजियर भारत को सौंपा है, जिसमें लश्कर ए तैयबा के पांच लोगों का जिक्र भी है। इन पर पाकिस्तान में मुकदमा चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान में हुए हमलों में कथित तौर पर भारत का हाथ होने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.